आचार्य श्री रामसनेही मिश्र(संस्थापक, वैष्णव विद्यापीठम्)

आचार्य श्री रामसनेही मिश्र जी

प्रातः स्मरणीय परम पूज्य सद्गुरुदेव अग्र-मलूकपीठाधीश्वर द्वाराचार्य चतुर्थ पहाड़ी बाबा जगद्गुरु स्वामी श्री राजेंद्र दास जी महाराज के अत्यंत स्नेही एवं कृपापात्र शिष्य आचार्य श्री रामसनेही मिश्र जी को जन्म से ही हरि, गुरु एवं वैष्णवों की अहेतुकी कृपा प्राप्त होती आ रही है। पवित्र वैष्णव ब्राह्मण परिवार में आचार्य जी का जन्म हुआ। मात्र पाँच वर्ष की आयु में आपश्री का यज्ञोपवीत एवं दीक्षा संस्कार सविधि पूज्य महाराज जी की पावन मंगल उपस्थिति में संपन्न हुआ।

बाल्यावस्था के उन्हीं दिनों से आचार्य जी ने वैदिक परंपराओं एवं सनातन धर्म की शास्त्रोक्त मर्यादाओं के प्रति अद्भुत निष्ठा एवं अटूट श्रद्धा का परिचय देना प्रारंभ कर दिया था। उनका जीवन आध्यात्मिक संस्कारों एवं धर्माचरण की पावन छाया में गुरुजनों के सान्निध्य में निरंतर अभिसिंचित होता रहा। वस्तुतः इतनी छोटी आयु में धर्मानुष्ठान, साधना और गुरु-परंपरा के प्रति ऐसी गहन निष्ठा उनके विलक्षण संस्कारों, आध्यात्मिक अभिरुचि एवं धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व का परिचायक है।

आचार्य जी ने अपना संपूर्ण जीवन हरि, गुरु, वैष्णव, शास्त्र एवं गौ सेवा में ही समर्पित किया है। वैष्णव विद्यापीठम् के माध्यम से प्रतिदिन आप वृंदावन में 150 से अधिक बटुक ब्राह्मणों को वेद-वेदांग इत्यादि शास्त्रों का सांगोपांग निःशुल्क अध्ययन करवा रहे हैं, जिससे वास्तविक गुरुकुल की परंपरा का पुनः प्रकाश हो और अधिक से अधिक गुरुकुलों की इस राष्ट्र में अभिवृद्धि हो।

पूज्य सद्गुरुदेव अग्र-मलूकपीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेंद्र दास जी महाराज के साथ बाल्यकाल में आचार्य श्री रामसनेही मिश्र जी की स्मृतियाँ।
पूज्य सद्गुरुदेव अग्र-मलूकपीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेंद्र दास जी महाराज के साथ बाल्यकाल में आचार्य श्री रामसनेही मिश्र जी की स्मृतियाँ।
अपने सद्गुरुदेव से अपनी प्रथम पुस्तक ‘वैष्णवीयाराधनम्’ के लिए आशीर्वचन प्राप्त करते हुए आचार्य श्री रामसनेही मिश्र जी।अपने सद्गुरुदेव से अपनी प्रथम पुस्तक ‘वैष्णवीयाराधनम्’ के लिए आशीर्वचन प्राप्त करते हुए आचार्य श्री रामसनेही मिश्र जी।

अपने सद्गुरुदेव से अपनी प्रथम पुस्तक ‘वैष्णवीयाराधनम्’ के लिए आशीर्वचन प्राप्त करते हुए आचार्य श्री रामसनेही मिश्र जी।

विद्वत् परिचय

आचार्य जी ने संपूर्ण ऋग्वेद, संपूर्ण शुक्ल यजुर्वेद, संपूर्ण कृष्ण यजुर्वेद के संहिता पाठ का सांगोपांग अध्ययन गुरुजनों के चरणों में बैठकर किया है।

सामवेद और अथर्ववेद में भी आपश्री का प्रवेश है, जिससे आपको चारों वेदों का अच्छा ज्ञान है। छह वेदांगों में भी आपका गहन अध्ययन है, परंतु आपका मुख्य विषय व्याकरण एवं टीकाओं सहित श्रीमद् भागवत कथा है।

अध्ययन एवं गुरुजन

आचार्य जी ने वृंदावन एवं भारत के अनेक विशिष्ट विद्वान आचार्यों के चरणों में बैठकर अध्ययन किया है। उनके प्रमुख गुरुजन और उनसे प्राप्त विद्या इस प्रकार हैं।

  1. 1

    प्रथम गुरु — आचार्य जी की माता जी

    दो वर्ष की आयु में गोद में बिठाकर सुंदरकांड तथा रामचरितमानस की कुछ मुख्य चौपाइयाँ कंठस्थ करवाईं।

  2. 2

    द्वितीय गुरु — पिता जी, वै. पं. श्री राम लग्न मिश्र जी

    मलूकपीठ में वेदों का अध्यापन करवाते हैं। इन्हीं के अनुशासन में आचार्य जी ने वेद एवं वेदांगों का गहन अध्ययन किया: गीता, व्याकरण के पंच पाठ, अमरकोश, सांख्यकारिका, शुक्ल यजुर्वेद, अथर्ववेद, कर्मकांड आदि मूल ग्रंथ कंठस्थ करवाए।

  3. 3

    परम पूज्य सद्गुरुदेव, मलूकपीठ वाले महाराज जी

    संस्कृत व्याकरण में अष्टाध्यायी का प्रथम अध्याय।